जेल से बाहर आया अपराधी फिर चोरी में गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक गोवर्धन नगर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन और अशोक सोनी शामिल हैं, जिनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के 20 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना का विवरण

प्रार्थी त्रिभुवन चौहान ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 मई को वह अपने परिवार के साथ कुम्हारी, दुर्ग गया था। अगले दिन जब वह वापस लौटा, तो उसके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर में रखे सामान बिखरे थे और अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था, जिसमें से नगदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

इस घटना के बाद थाना खमतराई पुलिस ने अपराध क्रमांक 428/25 धारा 331(4), 305, 317(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी खमतराई और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तैनात किए। तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन के चोरी में संलिप्त होने की अहम जानकारी मिली, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की और बताया कि चोरी के जेवरातों को अशोक सोनी को बेच दिया था।

पुलिस ने अशोक सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी के 20 ग्राम सोने के जेवरात जब्त कर लिए। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुन्दरू देवार उर्फ तोहीन (पिता – अनिल देवार, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – कुकरबेड़ा देवार बस्ती, थाना सरस्वती नगर, रायपुर)
  • अशोक सोनी (पिता – अनुप सोनी, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – रामनगर गुढ़ियारी, थाना खमतराई, रायपुर)

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button