कृषि संकल्प अभियान: भारतीय किसानों की समृद्धि और स्थिरता की ओर महत्वपूर्ण कदम-डॉ संपत अग्रवाल

बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़े डाभा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और किसानों की उन्नति के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार कृषि को लाभकारी एवं उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार नई तकनीकों एवं योजनाओं को बढ़ावा दे रही है।

विधायक ने बताया कि इस अभियान के तहत 723 जिलों और 65,000 गांवों को शामिल किया गया है, जिससे कृषकों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़कर उनकी उपज को बेहतर बनाया जा सके। चौपाल में उपस्थित किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान: भारतीय कृषि की उन्नति की ओर एक कदम

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भारत के कृषि प्रधान स्वरूप को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है, जिससे यह क्षेत्र विशेष रूप से कृषि में उन्नति के लिए महत्वपूर्ण बन जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए नई योजनाओं को लागू कर रही है, जिससे उन्हें प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों की जानकारी और बेहतर फसल उत्पादन की दिशा में सहायता मिले।

सरकार की प्रतिबद्धता एवं किसानों का योगदान

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश की प्रगति में उनकी मेहनत सबसे अहम योगदान देती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी उपज को बढ़ाएं, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती और स्थिरता मिले।

विकसित कृषि संकल्प अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक प्रयास है। इसके तहत किसानों को संसाधन, तकनीकी ज्ञान और सरकार द्वारा आवश्यक समर्थन प्रदान किया जा रहा है। यह अभियान भारत को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।

इस विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डिलेश्वरी मिलाप निराला,जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर नाग,जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा,जनपद सभापति दीपा साहू,मंडल उपाध्यक्ष बिंदु नाग,सरपंच सुलोचना सागर, विधायक प्रतिनिधि खोलबहरा निराला , सरपंच सालेझरिया हेमलता बारिक ,पूर्व सरपंच राधेश्याम नाग , विधायक कार्यालय प्रभारी हरजिंदर सिंह,कृषि अनुभागीय अधिकारी डॉ विवेक पटेल,कृषि वैज्ञानिक डॉ रविश केसरी,सहायक प्राध्यापक डॉ सुबोध प्रधान, एसएडीओ यू के खेस,पशु चिकित्सक डॉ जितेंद्र नायक, उद्यानिक अधिकारी उपेंद्र नाग,भाजपा कार्यकर्ता,कृषक सहित भारी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button