Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingराजमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती: विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा-राजमाता के आदर्शों...

राजमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती: विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा-राजमाता के आदर्शों को आगे बढ़ाना होगा

Advertisements

रायपुर । धनकर समाज द्वारा वार्ड क्रमांक 34, अहिल्याबाई चौक में राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजमाता के प्रेरणादायी जीवन, समाज सुधार कार्यों एवं लोकसेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाना था।

Advertisements

कार्यक्रम में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,”राजमाता अहिल्याबाई होलकर न केवल एक महान शासक थीं, बल्कि उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उनका जीवन महिला सशक्तिकरण और न्यायप्रिय शासन व्यवस्था का प्रत्यक्ष उदाहरण है।”महापौर मीनल चौबे ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और राजमाता के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया, जिनमें पार्षद आकाश तिवारी, प्रदीप वर्मा, एमआईसी सदस्य सीमा संतोष साहू, विपिन पटेल, संजय श्रीवास्तव और वर्णिका शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। इन सभी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

धनकर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी अध्यक्ष मदन सावकर, केंद्रीय सदस्य उदय प्रसाद पायरे ,रायपुर मंडल अध्यक्ष सुभाराव सावकर, उपाध्यक्ष तिलिप कुमार धनकर,उपाध्यक्ष कृष्णा सावकर और कोषाध्यक्ष जीवन धनकर ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी भी विशेष उल्लेखनीय रही। प्रमुख उपस्थित महिलाओं में अध्यक्ष हिरोंदी सावकर , कोषाध्यक्ष उषा धनकर, जयश्री धनकर, सुषमा धावरे, विजयरेखा धनकर, रेखा धनकर एवं प्रमिला धनकर शामिल थीं। उन्होंने अपने वक्तव्यों में सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments