एक करोड़ मुआवजा की मांग करने वाली भाजपा सरकार में 5 लाख मुआवजा दे रही : धनंजय ठाकुर

जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना पर भाजपा ने एक करोड़ मुआवजा मांगा था ,अब गणेश विसर्जन दुर्घटना में 5 लाख क्यों दे रही है?

रायपुर । जशपुर के जुरूडाँड़ बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना एवं घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा मृतकों को 5 लाख रु एवं घायलों 50 हजार रु मुआवजा देना अपर्याप्त है। ये भाजपा सरकार की सवेदनहीनता है।उन्होंने अक्टूबर 2021 में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना में भाजपा के द्वारा 1करोड़ मुआवजा की मांग को याद दिलाया। उस समय भाजपा 1 करोड़ मुआवजा के लिए जशपुर बंद करवाया था। भाजपा के सारे बड़े नेता एक सुर में एक करोड़ मुआवजा की मांग कर रहे थे। उस समय कांग्रेस की सरकार ने 50 लाख रु मुआवजा दिया था ।

आज जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दुर्घटना हुई है उसमें तीन लोगों की मृत्यु हुई है कई लोग घायल हुए हैं तब क्या भाजपा की संवेदना मर गई है। क्या आज भाजपा को आगे बढ़कर एक-एक करोड रुपए मुआवजा मृतक के परिवार को नहीं देना चाहिए। आज भाजपा की सरकार मृतक को पांच-पांच लाख रु मुआवजा दे रही है क्या यह उचित मुआवजा है? यही भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनाव को देखते हुए लाशों पर राजनीति करती है और सत्ता मिलने के बाद अपनी ही मांगों से पलट जाती है जशपुर की जनता भाजपा की दोगला चरित्र को देख रही है भाजपा क्या अब जशपुर की जनता को जवाब देगी की एक करोड रुपए मुआवजा नहीं देने का कारण क्या है जब वह खुद दुर्घटनाओं पर एक करोड़ पर मुआवजा मांग रही थी,आज सरकार में है मुआवजा देना उनके अधिकार में है तब एक-एक करोड़ रु मुआवजा देने में भाजपा सरकार का हाथ क्यो कांप रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जशपुर के दुर्गा विसर्जन के समय दुर्घटना पर भाजपा ने एक करोड रुपए मुआवजा की मांग किया था। आज गणेश विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना पर वह एक करोड़ मुआवजा देकर अपनी मांग को पूरा करें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button