Friday, January 17, 2025
HomeBig Breakingगौ तस्करों को गृहमंत्री की सख्त चेतावनी, गृहमंत्री बोले-ऐसे लोगों को उल्टा...

गौ तस्करों को गृहमंत्री की सख्त चेतावनी, गृहमंत्री बोले-ऐसे लोगों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे

रायपुर । रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पर एकदम सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। विष्णुदेव सरकार में गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ में गायों के अवैध परिवहन और मांस बेचने पर बैन लगा हुआ है। इसके बावजूद रायपुर के मोमिनपारा में पिछले एक साल से गायों को मारकर मांस बेचा जा रहा था। जब हिंदू संगठन ने हंगामा किया, तब इसका खुलासा हुआ। अब आजाद चौक पुलिस ने दो महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दो दिन पहले गौ-सेवकों ने एक घर पर गौ-मांस काटे जाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने रेड मारी तो घर से कई टुकड़ों में गौ-मांस मिला। तीन कमरों में गौ-मांस काटने का काम चल रहा था। मौके से तराजू, काटने का सामान और सप्लाई होने वालों की लिस्ट मिली है। पुलिस घर के पास में ही खड़े एक ऑटो को भी जब्त किया। जिसमें खून के धब्बे मिले।

इस तरह नाम के साथ हिसाब-किताब मिला

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

पुलिस ने FIR दर्ज कर कोलकाता बंगाल निवासी समीर मंडल, मोमिनपारा निवासी खुर्शीद अली, मोह. मुंतजिर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर, मोह. इरशाद कुरैशी, महिला आरोपी बिलकिस बानो और एरम जेहरा को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। आरोपी वीडियो में यह कहते दिखे कि, गौ हत्या पाप है कानून हमारा बाप है।

ऐसे कृत्य करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएग- गृहमंत्री

इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पर एकदम सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। विष्णुदेव की सरकार में गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

एकदम कड़ी चेतावनी है छत्तीसगढ़ में ऐसे कृत्य करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव कह चुके हैं कि ऐसा कृत्य करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़कर चले जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments