Wednesday, June 18, 2025
HomeBig Breakingधान रखने सोसायटी में जगह नहीं, खरीदी बंद होने से किसान परेशान

धान रखने सोसायटी में जगह नहीं, खरीदी बंद होने से किसान परेशान

Advertisements

सूरजपुर/रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सरकार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रही है। इस बीच उमेश्वरपुर धान खरीदी केंद्र में आज धान खरीदी बंद हो सकती है। समिति प्रबंधन ने जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताया है।

Advertisements

दरअसल, अबतक कुल 38783.20 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं केवलं 1520 क्विंटल धान का उठाव हो सका है। कुछ धान डेनेज का स्टेक बनाकर रखा गया है। समिति का बफर लिमिट 1400 क्विंटल ही है। जहां सभी धान रखने के स्टेक फुल हो चुके हैं। समिति में जगह का अभाव होने के चलते आगे की खरीदी कर पाना संभव नहीं है।अधिकारी से धान उठाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है। जिससे आगे धान खरीदी सुचारु रूप से की जा सके।

इस संबंध में अधिकारियों को लिखा एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें अपनी समस्या बताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments