मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर । बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में 9 फरवरी को सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए थे। इस अभियान में कई हथियार बरामद किए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश हमारे 2 वीर जवान शहीद हुए और 5 जवान घायल भी हुए थे।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने निजी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने जवानों का हाल जाना और उनके अदम्य साहस की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी वीरता और समर्पण से ही प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है। पूरा प्रदेश आपके साथ खड़ा है।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि सरकार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक रही है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, वहां हमारे जवानों ने पराक्रम दिखाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि प्रदेश में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button