‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का संदेश-संकल्प का दीप जला, सिद्धि की दिशा बढ़ी

बसना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा-बसना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यशाला का किया शुभारंभ

कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक एवं प्रगतिशील करार दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दशक रहा है, जिसने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना-आत्मनिर्भर भारत की पहचान

अपने संबोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक प्रगति की है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमने जर्मनी को भी पीछे छोड़ दिया, जो हमारे आत्मनिर्भर भारत की शक्ति को दर्शाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य रहा है। कोरोना महामारी के दौरान स्वदेशी वैक्सीन निर्माण मोदी सरकार की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बना।

‘संकल्प से सिद्धि’ : जनता के विश्वास और राष्ट्र की प्रगति के 11 वर्ष

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा, यह 11 वर्ष सिर्फ सरकार के नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और राष्ट्र की प्रगति के वर्ष रहे हैं। जब नेतृत्व मजबूत होता है, तो राष्ट्र आगे बढ़ता है। हमारा संकल्प अगले दशक में सिद्धि बनेगा।

‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’-ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बार-बार यह साबित किया है कि यदि कोई भारत को चुनौती देगा, तो उसे जवाब भी मिलेगा। ‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’-यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारत की नीति बन चुकी है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सभी योजनाएं जनता के हित में रही हैं और इसका सीधा लाभ प्रत्येक नागरिक को मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत दसवें स्थान से चौथे स्थान पर आ गया है, जो हमारी आर्थिक और रणनीतिक प्रगति को दर्शाता है।

कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी डॉ. ए. के. अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष डिलेश्वरी मिलाप निराला,नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,प्रमुख समाजसेवी रवि सिंह अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,जिला अध्यक्ष अ.भा.वि.प.डॉ. अशोक अग्रवाल,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा मिश्रा, उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, उपाध्यक्ष गीता कुंडा, उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल पटेल,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव,मंडल प्रभारी स्वर्ण सिंह सलूजा,मंडल अध्यक्ष भाजयुमो महेश यादव सहित भाजपा मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button