Monday, February 3, 2025
HomeBig Breakingछत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेता और BJP नेता राजेश अवस्थी का निधन,फिल्म विकास निगम...

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेता और BJP नेता राजेश अवस्थी का निधन,फिल्म विकास निगम के रह चुके पूर्व अध्यक्ष

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्व. राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमुख अभिनेता थे।

फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक ,संस्कृत मोर्चा के संयोजक रह चुके हैं। राजेश अवस्थी अमलीपदर गरियाबंद के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त किया है उन्होंने लिखा कि, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

हमने समर्पित कार्यकर्ता खो दिया – किरण देव

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंहदेव दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं शोक में है हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है। हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments