एसएसपी ने ली ट्रैफिक अधिकारी कर्मचारियों की बैठक,यातायात व्यवस्था सुगम बनाने दिए निर्देश

रायपुर । एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने यातायात रायपुर में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित किये जाने के संबंध चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिये। बैठक के दौरान एसएसपी द्वारा यातायात में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व सभी यातायात थाना प्रभारियों का परिचय प्राप्त किया।

यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुराग झा द्वारा वर्ष 2024 में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा किये गये कार्यो एवं उपलब्धियों से अवगत कराया।

एसएसपी ने बताया कि बाहर से जो भी व्हीआईपी, व्हीव्हीआईपी या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति आते है उनका सामना सर्वप्रथम यातायात पुलिस एवं शहर की यातायात व्यवस्था से होती है। यदि शहर की यातायात व्यवस्था सुगमता पूर्वक संचालित होती है तो उस पर सकारात्मक प्रभाव होता है। ठीक इसके विपरीत यदि शहर की यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित होती है तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमे अपने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाना है । इसके लिए हमे कठिन परिश्रम एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के दौरान थोड़ा अधिक मेहनत करना होता है।

विभाग के लिए मै अपना 100% देता हुं तो मै चाहुंगा कि आप लोग भी अपना 100% विभाग को दें ताकि हम सब मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बना सकें।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अधिक से अधिक ई चालान की कार्यवाही करने व अधिक से अधिक लायसेंस निलंबन की कार्यवाही करने कहा गया। साथ ही ई-चालान नही पटाने वाले उल्लंघनकर्ता के घरों में जाकर नोटिस तामिल करने निर्देशित किया गया।

यातायात संचालन के दौरान चौंक पर कोई भी ठेला-गुमठी नही लगने देने। पीक अवर के दौरान कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर यातायात संचालन करने, रात्रि के दौरान सभी पाइंट के कर्मचारी बैटन लाईट का उपयोग करने व रिफ्लेक्टिव जैकेट धारण करने निर्देशित किया गया।

बैठक के अंत में सभी अधिकारी कर्मचारियों ईमानदारी पूर्वक दिये गये कर्तव्यों का निर्वहन कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने निर्देशित किया गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button