जनसेवा की मिसाल : विधायक अनुज शर्मा के जन्मदिवस पर जनपद अध्यक्ष शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन ने किया सेवा कार्य



धरसीवां । धरसीवां क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढिलेंद्र सेन ने उनके दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए चरोदा शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर चरोदा सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव भी उपस्थित रहीं। पूजन के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढिलेंद्र सेन ने सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने मरीजों से संवाद किया और उन्हें फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विधायक अनुज शर्मा क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं:शकुंतला ढिलेंद्र सेन

जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढिलेंद्र सेन ने कहा, “विधायक अनुज शर्मा जनता की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। उनके जन्मदिवस पर मैंने विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। वे अपने नेतृत्व और समर्पण से क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।”

जनपद अध्यक्ष शकुन्तला सेन विधायक की नेतृत्व क्षमता को सराहा

शकुंतला सेन ने विधायक अनुज शर्मा की नेतृत्व क्षमता को सराहते हुए कहा कि “उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और सेवा भाव से क्षेत्र को नई दिशा दी है। उनके प्रयासों से जनता ने न केवल विकास देखा है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक परिवर्तन भी महसूस किया है।”

सक्षम, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि विधायक अनुज शर्मा:शकुंतला ढिलेंद्र सेन

जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढिलेंद्र सेन ने विधायक अनुज शर्मा के जन्मदिवस पर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक सक्षम, संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके प्रयासों से जनता को न केवल विकास की दिशा में अग्रसर होने का अवसर मिला है, बल्कि सामाजिक समरसता और सकारात्मक बदलाव भी महसूस किए गए हैं।”

उन्होंने विधायक के जनसेवा और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अनुज शर्मा अपने कर्मठ नेतृत्व के माध्यम से जनता की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी प्रतिबद्धता और परिश्रम ने क्षेत्र को प्रगति के नए आयाम दिए हैं, और उनका मार्गदर्शन हमेशा जनहित में निर्णायक रहेगा।

जन जन के प्रिय नेता है अनुज शर्मा: संगीता पप्पू ध्रुव 

चरोदा सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव ने विधायक अनुज शर्मा के प्रति अपनी विशेष प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि वे धरसीवां क्षेत्र के जन-जन के प्रिय नेता हैं, जिनकी जनसेवा और विकास कार्यों की प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अनुज शर्मा न सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी आदर्श हैं, जिनकी पहल से क्षेत्र की प्रगति लगातार आगे बढ़ रही है। सरपंच ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और जनकल्याण के प्रति समर्पण इसी प्रकार बना रहे।

उपस्थित गणमान्यजन 

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्यजन और जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे। सभी ने विधायक अनुज शर्मा को शुभकामनाएँ दीं, उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए स्थानीय नेताओं ने भी उनके मार्गदर्शन को क्षेत्र की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button