कार्तिक पूर्णिमा:आयोजन को यादगार बनाने ध्वनि चलित वाहनों द्वारा विधायक विकास उपाध्याय करवा रहे प्रचार-प्रसार

0
78

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा को पूरी श्रद्धा के साथ मनाये जाने एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति को लेकर यादगार बनाए रखने तैयारियों को लेकर प्रचार-प्रसार तेज करा दिया है। विधायक विकास उपाध्याय के निर्देश पर कार्तिक पूर्णिमा में लोगों की उपस्थिति एवं इस सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखने आज से दो दर्जन ध्वनि चलित वाहनों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेज आज शाम से आयोजित कार्यक्रमों को लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय विगत् दो दिनों से लगातार महादेव घाट पर इसकी तैयारियों को लेकर जमे हुए हैं।

रायपुर स्थित ऐतिहासिक महादेव घाट में खारून नदी पर कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहुर्त पर सूर्योदय के पहले प्रातः 4ः00 बजे आज कार्तिक स्नान किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय लगातार कार्तिक पूर्णिमा को पूरे भक्ति भाव से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने मनाते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस आयोजन में हर वर्ष समय पूर्व अपनी उपस्थिति दर्ज कर छत्तीसगढ़ वासियों को संदेश देते रहे हैं कि कार्तिक पूर्णिमा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत है। इसी आयोजन को लेकर विधायक विकास उपाध्याय स्वयं महादेव घाट पर विगत् दो दिनों से डटे हुए हैं। निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी में किसी तरह की कमी न रहे को लेकर मातहत अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है और भगवान विष्णु का पूरे विधि विधान के साथ पूज कर उन्हें प्रसन्न करना हमारा प्रयास है, तभी छत्तीसगढ़ से संकटों को दूर भगा सकते हैं।

विधायक विकास उपाध्याय इस बार के कार्तिक पूर्णिमा को यादगार बनाये रखने और तैयारियों को लेकर लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। यह इसलिए भी कि गतवर्ष कार्तिक स्नान के सिवाय मेले लगने से कोविड-19 के चलते जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था, परन्तु इस बार मेले का भी भव्य आयोजन होने जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि महादेव घाट स्थित ऐतिहासिक इस स्थल में विगत् 600 वर्षों से पुन्नी मेला का आयोजन होते रहा है। इस बार जिस तरह की तैयारियाँ हैं उससे लग रहा है कि लाखों की संख्या में लोग मेले में जुटेंगे। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा इसके प्रचार-प्रसार को लेकर दो दर्जन ध्वनि चलित वाहनों की व्यवस्था की गई है, जो सभी क्षेत्र में घूम-घूम कर आज शाम से शुरू होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुँचा रहे हैं। महादेव घाट पर आज शाम 8ः00 बजे से लेकर रात भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन तय है। जहाँ सांस्कृतिक एवं रंगारंग के अलावे गायन का भी आयोजन रखा गया है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472