राजधानी फिर हुई शर्मसार, 17 लोगों ने किया गैंगरेप

0
281

रांची। पति को बंधक बनाकर पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला झारखंड के दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति ने बताया कि उनके गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। वह रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था।

रास्ते में नशे में धुत खड़े 17 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। साथ ही, उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि वह दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पहचानती है, लेकिन बाकी आरोपियों को पहचानने से उसने इनकार कर दिया।

जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472