रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु एक अहम निर्णय लिया गया है। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए चर्लापल्ली–रक्सौल–चर्लापल्ली के मध्य चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को अब चांदाफोर्ट एवं वड्सा स्टेशनों पर ठहरने की अनुमति दी गई है।
यह ठहराव 5 जुलाई से शुरू होकर चार अलग-अलग ट्रेनों में लागू होगा:
- 07051 (चर्लापल्ली–रक्सौल) हर शनिवार
- 07052 (रक्सौल–चर्लापल्ली) हर मंगलवार
- 07005 (चर्लापल्ली–रक्सौल) हर सोमवार
- 07006 (रक्सौल–चर्लापल्ली) हर गुरुवार
ट्रेनों की समय-सारिणी के अनुसार:
- 07051 में चांदाफोर्ट आगमन 3:34 बजे और वड्सा आगमन 5:07 बजे
- 07052 में वड्सा आगमन 19:07 बजे और चांदाफोर्ट 20:39 बजे
- 07005 में चांदाफोर्ट आगमन 4:25 बजे और वड्सा 6:20 बजे
- 07006 में वड्सा आगमन 10:48 बजे और चांदाफोर्ट 12:20 बजे
इस निर्णय से चांदाफोर्ट और वड्सा क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में आसानी होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व समय-सारिणी की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 139 सेवा के माध्यम से कर लें।