Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingनौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रूपये की धोखाधड़ी, आरोपी विजय...

नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रूपये की धोखाधड़ी, आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ विवेक एवं एनोस दास गिरफ्तार

Advertisements

रायपुर । हीरालाल राजवाड़े ने 12 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि विवेक कुमार यादव उर्फ विवेक के द्वारा अपनी चारपहिया वाहन में पी.डब्ल्यू.डी. छ.ग. शासन लिखवाकर स्वयं को पीडब्लयुडी का एसडीओ बताकर ब्लाक पोड़ी कोरबा मे एक स्कूल केे निरीक्षण हेतु पहुंचा था।

Advertisements

निरीक्षण पश्चात लोक निर्माण विभाग पोड़ी ब्लाक मे सब इंजीनियर वर्ग 1 एवं वर्ग 2 के आदिवासी व पिछडा वर्ग का सीट खाली है कहकर नौकरी लगाने की बात किया। जिस पर पीड़ित उसकी बातों में आ गया और अलग अलग किश्तों में घड़ीचौक रायपुर के पास 4 लाख रूपये दे दिया।

परन्तु आरोपी द्वारा पीढ़ित को अपने झांसे में लेने एवं अन्य लोगो को भी नौकरी लगाने की बात कहकर अपने मित्र एनोस दास के माध्यम से फर्जी नियुक्ति प्रमाण देकर नौकरी न लगाकर धोखाधड़ी किया।

पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 318(4),336 (3),340(1),340(2) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पीड़ित सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई ।जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ विवेक यादव से पूछताछ करने पर अपने साथी एनोस दास के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • 01. विजय कुमार यादव उर्फ विवेक कुमार यादव पिता प्रेम लाल यादव उम्र 39 वर्ष पता खीरकी महेन्द्रगढ थाना जनकपुरी जिला महेन्द्रगढ हाल पता दलदल सिवनी थाना पंडरी मोवा रायपुर।
  • 02. एनोस दास पिता स्वर्गीय एलिया दास उम्र 52 वर्ष पता विनोवा भावे नगर इंद्रावती कालोनी राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments