छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में दो दिनों तक बारिश आसार, कई इलाकों में बूंदाबांदी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश जारी है। वहीं शेष भागों में मौसम साफ है। आज शनिवार से आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।साथ ही सुबह के समय घना कोहरा और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि अभी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 समुद्री मील तक की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी क्षेत्र एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बने रहेगी। हालांकि कई इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आज से आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में आगामी तीन दिनों तक एक दो जगह पर बादल छाए रहने के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस बीच दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश के एक जगह पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बस्तर जिला के नागपुर स्टेशन में दर्ज की गई है। आज भी दक्षिणी भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बालोद में 33 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज रायपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button