Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingप्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र संबोधन रात 8 बजे: जनता में उत्सुकता चरम...

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र संबोधन रात 8 बजे: जनता में उत्सुकता चरम पर

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीआज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा सोमवार को आधिकारिक रूप से दी गई। पीएम के इस संबोधन को लेकर देशभर में अटकलों का दौर तेज हो गया है—क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुधार, या हालिया सीजफायर से संबंधित होगा? या फिर सरकार किसी नई नीति या योजना की घोषणा करने वाली है?

Advertisements

इतिहास गवाह है—8 बजे आते हैं बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी जब भी रात 8 बजे जनता को संबोधित करते हैं, देश के लिए कोई न कोई अहम फैसला सामने आता है। चाहे नोटबंदी, कोविड-19 लॉकडाउन, या कोई विशेष सरकारी योजना, हर बार इस समय हुए संबोधन ने देश की दिशा बदली है। इसी वजह से इस बार भी जनता की निगाहें टीवी स्क्रीन और मोबाइल फोन पर टिकी हुई हैं।

टीवी और डिजिटल माध्यमों पर होगा प्रसारण

पीएम का यह संबोधन सभी प्रमुख न्यूज़ चैनलों,दूरदर्शन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री किस मुद्दे पर जनता को संबोधित करते हैं और देश के लिए क्या नया संदेश लेकर आते हैं।

🔹 क्या इस बार कोई बड़ी नीति बदलाव या ऐतिहासिक घोषणा होगी?

🔹 क्या यह भारत की आर्थिक, राजनीतिक या सुरक्षा स्थिति से जुड़ा रहेगा?

जनता को अब बस रात 8 बजे का इंतजार है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments