Tuesday, July 15, 2025
HomeBig Breaking"रामलला दर्शन योजना" के तहत रायपुर से पहली श्रद्धालु ट्रेन अयोध्या के...

“रामलला दर्शन योजना” के तहत रायपुर से पहली श्रद्धालु ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना, विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धार्मिक पर्यटन पहल “रामलला दर्शन योजना” के तहत 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष श्रद्धालु ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना की गई। इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन के लिए नि:शुल्क, सुरक्षित और सुलभ यात्रा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में यह पहल धार्मिक पर्यटन को जनसामान्य के करीब लाने का प्रयास है।

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस योजना को जनभावनाओं की अभिव्यक्ति बताते हुए कहा, यह हमारी सरकार की श्रद्धा, सेवा और संवेदना का जीवंत प्रमाण है। वहीं पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने इसे धार्मिक पर्यटन को गति देने वाला कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आगे अन्य जिलों से भी यात्राओं का संचालन किया जाएगा।

पहली ट्रेन से 850 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या रवाना हुए।आईआरसीटीसी द्वारा यात्रा, भोजन और आवास की नि:शुल्क व्यवस्था भी की गई। ट्रेन 19 जुलाई 2025 को रायपुर लौटेगी। वर्ष 2025-26 में कुल 12,200 श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, निगम मंडल अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा नेता सलीम राज, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ समेत कई गणमान्य पदाधिकारी और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे एक ऐतिहासिक एवं भावनात्मक कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments