Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingसूर्यकांत राठौर बने नगर निगम के नए सभापति,भाजपा पार्षद दल की बैठक...

सूर्यकांत राठौर बने नगर निगम के नए सभापति,भाजपा पार्षद दल की बैठक में नाम हुआ तय

Advertisements

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर होंगे। भाजपा पार्षद दल की बैठक में राठौर के नाम पर मुहर लगी। पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें महापौर मिनल चौबे समेत बीजेपी के सभी 60 पार्षद मौजूद थे।

Advertisements

रायपुर नगर निगम में इस बार भाजपा का पूर्ण बहुमत है। भाजपा के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते हैं, लेकिन 1 निर्दलीय पार्षद ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में अब भाजपा के 61 पार्षद निगम में है। ऐसे में अन्य निर्दलीय पार्षदों का झुकाव भी भाजपा की ओर बताया जा रहा है, जिससे सभापति के निर्विरोध चुने जाने की प्रबल संभावना है।

सभापति चुनाव के पर्यवेक्षक धरम लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा पार्षद दल की बैठक में सर्वसम्मति से सूर्यकांत राठौर का नाम सभापति के लिए तय किया गया है। इस बैठक के बाद रायपुर नगर निगम मुख्यालय में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।इसके साथ ही अपील समिति के लिए भी नाम तय किए गए है। जिसका फॉर्म भी भरा जाएगा। एमआईसी और जोन के लिए अगामी दिनों में बैठक कर नाम तय किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments