Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingभाजपा ने कांग्रेस पर किया कार्टून वार,भूपेश-टीएस के कार्टून से मचा सियासी...

भाजपा ने कांग्रेस पर किया कार्टून वार,भूपेश-टीएस के कार्टून से मचा सियासी बवाल

Advertisements

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का एक कार्टून साझा कर सियासी हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में कैप्शन दिया गया है: “सच कड़वा होता है भूपेश जी”,

Advertisements

वहीं कार्टून में टीएस सिंहदेव यह कहते नजर आ रहे हैं कि “प्रभु राम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही विष्णु सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है।” साथ ही इसमें भूपेश बघेल को जवाब देते हुए यह भी दर्शाया गया है कि “भूपेश भाई! आपको मिर्ची तो लगेगी, मगर सरकार इसे कहते हैं।”

बीजेपी का यह पोस्ट साफ तौर पर कांग्रेस के भीतर विचारधाराओं के टकराव की ओर इशारा करता है, खासकर नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर।

नक्सलवाद पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने दिया था सरकार के पक्ष में बयान

सिंहदेव ने साफ शब्दों में कहा कि जैसे प्रभु श्रीराम ने रावण को समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो अंततः युद्ध का मार्ग अपनाया। वैसे ही आज सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के कई अवसर दिए, शांति वार्ता का प्रयास किया।

उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा था, कि शांति का रास्ता अपनाओ। मुख्य धारा से जुडो। लेकिन रावण ने राम की बात नही सुनी। रावण को शांति प्रस्ताव भेजने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो श्रीराम ने रावण के वध के लिए शस्त्र उठाया। यही अब नक्सलियों के खिलाफ भी हो रहा है।

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने पहले नक्सलियों के साथ शान्ति से वार्ता करने का प्रयास किया, मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन नक्सली नहीं माने। ऐसे में अब नक्सलियों को हथियार का जवाब हथियार से देना पड़ रहा है।

सिंहदेव ने कहा कि यह कोई नई नीति नहीं है, बल्कि पुरातन काल से चली आ रही परंपरा है। राजतंत्र हमेशा शांति चाहता है, लेकिन जब शांति की बात नहीं मानी जाती तो ताकत का इस्तेमाल करना ही पड़ता है।

यह बयान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास के एक दिन बाद अंबिकापुर में दिया। शाह ने बस्तर दौरे में नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए उन्हें ‘नक्सली भाई’ कहा था, जिस पर कांग्रेस हमलावर हो गई है।

बीजेपी इस बयान को कांग्रेस के भीतर मतभेद और राज्य सरकार की कार्रवाई को मौन समर्थन के रूप में देख रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments