रायपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत आज आरंग और अभनपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा।
मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चली।
जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे।
अभनपुर निर्वाचन विवरण:
- जिला पंचायत सदस्य: 4 पद
- जनपद सदस्य: 25 पद
- सरपंच: 88 पद
- वार्ड पंच: 1033 पद
- मतदान केंद्र: 291
- सेक्टर: 14
आरंग निर्वाचन विवरण:
- पंच: 1402 पद
- सरपंच: 134 पद
- जनपद सदस्य: 25 पद
- जिला पंचायत सदस्य -6
- मतदान केंद्र: 406 (20 सेक्टरों में विभाजित)
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु बैलट पेपर का कलर निम्न अनुसार रहेगा –
- जिला पंचायत सदस्य – गुलाबी
- जनपद पंचायत सदस्य – पीला
- सरपंच – नीला
- पंच – सफ़ेद