मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की एक नई गाथा लिखी जा रही है -विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। प्रदेशभर में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर यह सिद्ध कर दिया है कि जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शी प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन की रणनीति की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा सरकार की सुशासन नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी है, और जनता ने इसी विश्वास पर अपनी मुहर लगाई है।

भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकासपरक योजनाओं ने प्रदेश में जनता का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की एक नई गाथा लिखी जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। भाजपा सरकार प्रदेशवासियों की सेवा में निरंतर समर्पित रहेगी और विकास की यात्रा को और गति प्रदान करेगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button