होली से पहले बदमाशों पर कसा शिकंजा, चाकूबाज सहित 8 गिरफ्तार

होली त्योहार के मद्देनजर संदिग्धों और पुराने अपराधियों की धरपकड़ तेज।





रायपुर । ​आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से रायपुर ग्रामीण पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना विधानसभा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक धाराओं और लंबे समय से फरार वारंटियों सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर खालबाड़ा सड्डू निवासी नीरज निषाद उर्फ हड्डी (20 वर्ष) को अवैध रूप से चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक घातक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 76/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पुराने अपराधियों और वारंटियों की कुंडली खंगाली। कार्रवाई के दौरान मारपीट और आबकारी एक्ट से जुड़े 03 पुराने वारंटियों को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका वाले 04 संदिग्धों और बदमाशों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। संदिग्ध तत्वों और बदमाशों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि आम नागरिक भयमुक्त होकर पर्व मना सकें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button