Friday, April 25, 2025
HomeBig Breakingराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा,प्रदेश की रजत...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा,प्रदेश की रजत जयंती कार्यक्रम में होंगी शामिल

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 24 मार्च, सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वह विधानसभा में आयोजित प्रदेश की रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान सभी विधायकों से चर्चा करेंगी और सदन को संबोधित करेंगी।

बता दें यह साल विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है। इसके लिए राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। ये कार्यक्रम प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपना मत रखेंगी।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। विधानसभा अध्यक्ष सहित मुख्य सचिव ने अधिकारियों की बैठक ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments