Sunday, April 20, 2025
HomeBig Breakingभाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं,स्वस्थ जीवन...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं,स्वस्थ जीवन की करी मंगलकामना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है।

होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।

देव ने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द्र व उल्लास का प्रतीक यह पर्व पूरे समाज व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। सनातन परंपरा में पर्व व त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है।

किरण सिंह देव ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के लिए खुशियों के नए द्वार खुलें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments