डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम घोषित, मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध
डी.एल.एड. के दोनों वर्षों में कुल 14 हजार से अधिक छात्रों का परीक्षाफल घोषित

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने आज डी.एल.एड. (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपना रोल नंबर प्रविष्ट कर परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं।
मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डी.एल.एड. प्रथम वर्ष में कुल 7229 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 3825 बालक और 3404 बालिकाएं शामिल थीं। इसी प्रकार, डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष में कुल 7170 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 4438 बालक और 3732 बालिकाएं थीं।
मंडल सचिव ने बताया कि यह परिणाम छात्र हित में प्रदेश स्तर पर प्रकाशित होने वाले लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्रों में निशुल्क प्रकाशित कराने का अनुरोध किया गया है।