सभी निकायों में कांग्रेस प्रत्याशी की होगी जीत, सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता रहेंगे मुस्तैद:दीपक बैज

रायपुर । सभी निकायों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की मतगणना की तैयारी पूरी है। सभी निकायों में हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से मतगणना क्षेत्रों में मुस्तैद रहेंगे।

मतगणना के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सभी जिलों के कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहेंगे। वरिष्ठ नेताओं को मतगणना के दौरान अपने प्रभार जिलों में रहने को कहा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपने जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातावरण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है। भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है।

भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button