Saturday, February 22, 2025
HomeBig Breakingत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल होगी वोटिंग,तीन चरण में होंगे चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल होगी वोटिंग,तीन चरण में होंगे चुनाव

रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल मतदान होगा। जो बैलट पेपर से तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। मतदान 17, 20 और 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को होगी।

इस चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य और 2,973 जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा, 11,672 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का चुनाव भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल 17 फरवरी 2025 को है। प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग होगी।इसके लिए तैयारियां हो गई हैं।

गांव की सरकार चुनने की बारी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसके बाद अब गांव की सरकार बनाने की बारी है। इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। कल 17 फरवरी 2025 सोमवार को पहला चरण है। इस दिन प्रदेश के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। अब डोर-टू-डोर जाकर प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। जबकि अन्य दो चरणों के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है।

इस चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 53 ब्लॉक, दूसरे चरण में 43 और तीसरे चरण में 50 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।

तीन चरणों में होंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। इसके लिए पहला चरण 17 फरवरी को है। दूसरा चरण 20 फरवरी और तीसरे चरण का चुनाव 23 फरवरी को है। वोटिंग के दूसरे दिन ही मतगणना हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव के तीनों चरण के लिए जिला पंचायत के 433, जनपद पंचायत के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 और वार्ड (पंच) के 1,60,180 पदों पर चुनाव होगा। इसके लिए 1,58,12,580 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिनमें से 7128 संवेदनशील और 2161 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments