Sunday, June 15, 2025
HomeBig Breakingसुशासन तिहार 2025:कलेक्टर डॉ. सिंह ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का...

सुशासन तिहार 2025:कलेक्टर डॉ. सिंह ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का किया निरीक्षण, समाधान करने दिए निर्देश

Advertisements

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र का निरीक्षण किया।

Advertisements

सुशासन तिहार के सुचारू रूप से हो रहा है आयोजन का कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद के वार्ड 7 तथा आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत कार्यालय छतौना तथा नवागांव का निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान पेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और उनका अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन तथा एसडीएम आरंग पुष्पेंद शर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments