मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन,पढ़ें

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा ।

ग्रहों की स्थिति : वृषभ राशि में वक्री गुरु, मंगल नीच के होकर के कर्क राशि,केतु कन्या राशि में,नीच के सूर्य तुला राशि में, बुध वृश्चिक राशि में,शुक्र धनु राशि में,शनि वक्री होकर के कुंभ राशि में, राहु-चंद्रमा का ग्रहण योग मीन राशि के गोचर में चल रहा है। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि : सिर दर्द,नेत्र-पीड़ा,अनाब-सनाब खर्चे, खर्च की अधिकता,खराब स्थिति रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि :आय में उतार-चढ़ाव संभव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। समाचार के माध्यम से कुछ असमंजस वाले समाचार मिल सकते हैं। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : व्यावसायिक उथल-पुथल बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान का साथ रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम और नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि : शत्रु हार मानेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। पैरों पर चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान और व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा खराब समय रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि : गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : नाक,कान और गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। गंदी जुबान से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button