Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

चाकू की नोंक पर लूट करने वाले शातिर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, नाबालिगों सहित 5 दबोचे गए

​दो अलग-अलग वारदातों में मोबाइल, नकदी और सोने की चैन लूटने वाले शातिर लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में।



रायपुर । ​राजधानी के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल और पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के कुशल निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में दो बालिग आरोपियों सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को गिरफ्तार किया गया है।

लूट की पहली घटना 30 मार्च को रायपुरा ओवर ब्रिज के पास हुई थी, जहाँ निखिल शर्मा नामक युवक से चाकू की नोंक पर सोने की चैन, नकदी और मोबाइल लूट लिया गया था। वहीं दूसरी वारदात 27 मार्च को ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल के पास घटित हुई, जिसमें आरोपियों ने एक राहगीर का आई-फोन और अन्य दस्तावेज छीन लिए थे। दोनों ही मामलों में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डी.डी. नगर पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली। मुखबिरों के जाल और संदिग्ध वाहनों की पहचान के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूट के 03 मोबाइल फोन,वारदात में प्रयुक्त एक चाकू, ​घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा गाड़ी बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण:

  1. भूपेश कुमार साहू (19 वर्ष), निवासी अश्वनी नगर, रायपुर।
  2. हयांश उर्फ अयान पाल (18.5 वर्ष), निवासी आमापारा, रायपुर।
  3. विधि से संघर्षरत 03 बालक (पहचान गोपनीय)।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button